Breaking
2 Mar 2026, Mon

अंबिकापुर नगर निगम की “कुल्ल्हड़” चाय से ज्यादा गर्म.. जानिये क्यों गर्म कुल्ल्हड़ से गर्म हुआ पानी 

सोनू केदार की रिपोर्ट: होली विशेषांक – बुरा ना मानो होली है.

अंबिकापुर –  “चाय से ज्यादा केतली गर्म” ये कहावत तो आपने सुनी होगी, लेकिन यहाँ केतली नही चाय से अधिक “कुल्ल्हड़” गर्म है. दरअसल अंबिकापुर नगर निगम का कुल्ल्हड़ चाय से अधिक गर्म प्रतीत होता है. इस कुल्ल्हड़ के चक्कर में गर्म चाय पर सवाल खड़े हो गये. सवाल खड़े भी हुए तो पानी के चक्कर में, हालाकी पानी की मूल तासीर तो ठंडी होती है, लेकिन अंबिकापुर में चाय के साथ पानी भी काफी गर्म हुआ. अब सवाल ये उठता है की ठंडा पानी आखिर गर्म क्यों हुआ. दरअसल पानी को पीलिया ने गर्म किया और इस गर्म पानी को गर्म होने के लिए आंच मिली नगर निगम की “चाय से ज्यदा गर्म कुल्ल्हड़” से….