Breaking
15 Apr 2026, Wed

25 हजार की रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ रंगे हाथ गिरफ्तार…

बैकुंठपुर – कोरिया जिले की बचरापोड़ी पुलिस चौकी में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ और उनके सहयोगी एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया
जानकारी के मुताबिक, बचरापोड़ी चौकी क्षेत्र के निवासी सतेंद्र प्रजापति के घर के सामने रहने वाले डेढ़ साल के बच्चे की कुछ समय पहले गड्ढे में गिरने से मौत हो गई थी इस मामले में मर्ग कायम किया गया था आरोप है कि चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ ने सतेंद्र प्रजापति को मामले में फर्जी तरीके से फंसाने की धमकी देते हुए 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी और बचाने का आश्वासन दिया था
पीड़ित ग्रामीण ने इसकी शिकायत एसीबी से की शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया। तय रणनीति के तहत 25 हजार रुपये की पहली किस्त लेते समय सब-इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ और एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव को बचरापोड़ी पुलिस चौकी परिसर में ही रंगे हाथों पकड़ लिया गया
कार्रवाई के दौरान एसीबी अधिकारियों ने मौके पर आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति है