Breaking
15 Apr 2026, Wed

संगठन में नई ऊर्जा का संचार, प्रशांत विश्वास उर्फ छोटू बंगाली को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी…

सोनू केदार: बलरामपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की स्वीकृत जिला कार्यकारिणी में प्रशांत विश्वास उर्फ छोटू बंगाली को जिला कांग्रेस कमेटी, बलरामपुर का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है इस नियुक्ति के साथ ही संगठन में उत्साह और सक्रियता का माहौल देखने को मिल रहा है
प्रशांत विश्वास की पहचान एक जुझारू और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में रही है वे वर्षों से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं सामाजिक मुद्दों पर उनकी सजगता और युवाओं के बीच मजबूत संवाद क्षमता ने उन्हें संगठन का भरोसेमंद चेहरा बनाया है
कार्यकर्ताओं का मानना है कि छोटू बंगाली के नेतृत्व में बूथ स्तर तक संगठन को नई मजबूती मिलेगी उनकी कार्यशैली में टीम भावना, समन्वय और निरंतर सक्रियता झलकती है, जो आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए पार्टी को तैयार करेगी
जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भरोसा जताया है कि प्रशांत विश्वास अपने अनुभव और ऊर्जा के दम पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे
बलरामपुर कांग्रेस के लिए यह नियुक्ति एक सकारात्मक संदेश के रूप में देखी जा रही है, जो संगठनात्मक विस्तार और जनसंपर्क अभियान को नई रफ्तार देगी।