Breaking
24 Feb 2026, Tue

युवा मोर्चा बिहारपुर के महामंत्री नियुक्त हुए संजय जायसवाल, कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह…

सूरजपुर: सूरजपुर जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में लगातार नए, जुझारू और ऊर्जावान युवा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं इसी कड़ी में युवा मोर्चा बिहारपुर के महामंत्री पद पर संजय जायसवाल की नियुक्ति की गई है
संजय जायसवाल के महामंत्री नियुक्त होने से क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, मेहनत और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है
संजय जायसवाल ने कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा युवाओं को संगठित कर क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे
उनकी नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है और सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं