Breaking
11 Feb 2026, Wed

मवेशी तस्कर मानिकचंद सोनवानी के ऊपर, आखिर क्यों है रघुनाथ नगर थाना मेहरबान

बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर इलाके में इन दिनों थाना प्रभारी के बदौलत मवेशी तस्करों का धंधा जोरो से फल फूल रहा है ? बेखौफ होकर मवेशी तस्कर मवेशियों की तस्करी में लगे हुए है ..रोजाना रात में तस्कर पिकअप वाहन और ट्रकों में भर के मवेशियों को रघुनाथ नगर के रास्ते उत्तरप्रदेश ले जा रहे है ..स्थानीय लोगों और हिन्दू संगठनों के सूचना पर भी थाना रघुनाथनगर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है ..जो सवालों के घेरे में है .. स्थानीय लोगों और हिन्दू संगठन का आरोप है कि मवेशी तस्कर थाना में रुपए खिलाकर तस्करी करता आ रहा है .एक बड़ा मवेशी तस्कर मानिकचंद सोनवानी का नाम सामने आ रहा है जो बेखौफ होकर उत्तरप्रदेश मवेशी की तस्करी कर रहा है .. सटीक खबर के प्रतिनिधि और मवेशी तस्कर मानिकचंद सोनवानी के मोबाइल से सवाल जवाब में मानिकचंद सोनवानी ने बड़ा खुलासा किया है कहा कि थाना रघुनाथनगर से सेटिंग है महीना रुपए देने के बाद मवेशी तस्करी करता आ रहा है.. रघुनाथनगर थाना इलाके में खुलेआम मवेशी तस्करी से स्थानीय लोगों के साथ हिन्दू संगठनों में खासा गुस्सा देखा जा रहा है वहीं मवेशी तस्करी में अंकुश नहीं लगाया गया तो हिन्दू संगठनों ने उग्र आंदोलन करने की तैयारी में है ..