Breaking
11 Feb 2026, Wed

रघुनाथ नगर में मवेशी तस्करी का खेल? सूचना देने के बाद भी थाना प्रभारी मौन…

कहीं चुप्पी खुद ही सवाल तो नहीं?
रघुनाथ नगर: बीती रात लगभग 10 बजे पत्रकार अवधेश जायसवाल ने रघुनाथ नगर थाना प्रभारी देवेंद्र ठाकुर को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी कि क्षेत्र में मवेशियों की तस्करी की जा रही है। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी द्वारा कहा गया – मैं स्टाफ भेज रहा हूं, अगर ऐसा होगा तो तत्काल कार्रवाई होगी।
लेकिन हैरानी की बात यह रही कि न तो कोई पुलिस स्टाफ मौके पर पहुँचा,
न थाना प्रभारी ने दोबारा जानकारी ली,और दुबारा फोन करने पर कॉल भी रिसीव नहीं किया गया।

अब सवाल यही उठ रहे हैं…

क्या थाना प्रभारी देवेंद्र ठाकुर की रुचि मवेशी तस्करी रोकने में नहीं है?

या फिर मवेशी तस्करी करने वालों को पुलिस संरक्षण प्राप्त है?

क्या जानबूझकर सूचना को नजरअंदाज किया गया?

पुलिस की चुप्पी, अपराधियों की हिम्मत?

जब सूचना देने के बावजूद कार्रवाई न हो,
जब फोन तक रिसीव न किया जाए,
तो फिर अपराधी क्यों न बेखौफ हों?

रघुनाथ नगर क्षेत्र में मवेशी तस्करी का नेटवर्क लगातार सक्रिय है, ऐसे में पुलिस की चुप्पी लोगों के मन में संदेह पैदा करती है।
भोली जनता पूछ रही है
क्या पुलिस वाकई तस्करी रोकने के लिए गंभीर है?”

जनता की मांग:

मामले की जांच हो
थाना प्रभारी से जवाब मांगा जाए
तस्करों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई हो