Breaking
28 Mar 2026, Sat

रघुनाथ नगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
84 लीटर अवैध शराब जप्त, यूपी से हो रही थी तस्करी



बलरामपुर।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रघुनाथ नगर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 84 लीटर अवैध शराब जब्त की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उत्तरप्रदेश से शराब तस्करी कर लाई जा रही है।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दबिश दी और मौके से अवैध शराब बरामद की। बताया जा रहा है कि पकड़े गए शराब तस्कर भी उत्तरप्रदेश के ही निवासी हैं।

पुलिस ने मामले में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए तस्करों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।