Breaking
2 Aug 2025, Sat

ब्रेकिंग न्यूज़:जनपद पंचायत कार्यालय में 12 लाख का PF घोटाला!

कर्मचारियों की गाढ़ी कमाई उड़ाई, दो आरोपी गिरफ्तार**

वाड्रफनगर (बलरामपुर) – जनपद पंचायत कार्यालय वाड्रफनगर में एक बड़ा वित्तीय घोटाला उजागर हुआ है। कार्यालय में पदस्थ कम्प्यूटर ऑपरेटर और लेखापाल ने मिलकर 83 कर्मचारियों के प्रोविडेंट फंड (PF) की करीब ₹12 लाख की राशि का गबन कर डाला।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कम्प्यूटर ऑपरेटर ने कर्मचारियों के PF की राशि को अपनी पत्नी के निजी बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया। इस सुनियोजित हेराफेरी की भनक जब जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) को लगी, तो उन्होंने तुरंत पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई।

जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लेखापाल और कम्प्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है, ताकि गबन में शामिल अन्य संभावित सहयोगियों और पूरे षड्यंत्र का खुलासा किया जा सके।

घोटाले की मुख्य बातें:

83 कर्मचारियों के PF की रकम में फर्जीवाड़ा

कुल गबन राशि लगभग ₹12 लाख

राशि को ऑपरेटर ने अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर किया

CEO की शिकायत पर दर्ज हुई FIR

दोनों आरोपी हिरासत में

इस घटना से जनपद कार्यालय में हड़कंप मच गया है। कर्मचारियों में भारी आक्रोश है और सभी आरोपी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।