अम्बिकापुर। पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के तत्वावधान में “महिला सशक्तिकरण संवाद सम्मेलन” का आयोजन भव्य रूप से माता राजमोहिनी देवी भवन, अंबिकापुर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नारायण चंदेल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने की।
विशिष्ट अतिथियों में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, पूर्व हस्त शिल्प बोर्ड अध्यक्ष अनिल सिंह मेजर, नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह और जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव शामिल रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् गीत के साथ हुई। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली नारी शक्तियों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित महिलाओं में प्रमुख नाम:
शिक्षा: श्रीमती रश्मित कौर, डोली विश्वास
चिकित्सा: डॉ अपेक्षा सिंह
समाज सेवा: श्रीमती शिखा सिंह, आकृति जायसवाल, खुशबू यादव



