Breaking
28 Mar 2026, Sat

खबर का असर: रघुनाथ नगर वन समिति में कार्रवाई, फड़मुंशी बदला गया…

बलरामपुर: रघुनाथ नगर की वन समिति में फड़मुंशी चयन में हुई गड़बड़ी को लेकर सटीक खबर के द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया। खबर के बाद वन मंडलाधिकारी, श्री अशोक वाजपेई और उप प्रबंध संचालक श्री एस.एल. वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से जांच की गई। जांच में अनियमितता की पुष्टि होने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित फड़मुंशी को बदल दिया गया।
प्रशासन की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्थानीय नागरिकों ने इस निर्णय का स्वागत किया।