बलरामपुर: जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर में प्रशांत विश्वास उर्फ “छोटू बंगाली” को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद राजनीतिक हलचलों में तीखी चर्चा शुरू हो गई है…इस नियुक्ति को लेकर सत्ता धारी पार्टी ने कांग्रेस कमेटी बलरामपुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं… सत्ताधारी पार्टी का दावा है कि प्रशांत विश्वास उर्फ छोटू बंगाली का नाम पहले भी कई विवादों में रह चुका है और उन्हें पुलिस द्वारा जिला बदर तक भी किया जा चुका है…ऐसे आपराधिक व्यक्ति को कांग्रेस द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दि गई है…राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि कांग्रेस का यह फैसला पार्टी की कार्यशैली पर नहीं बल्कि सामाजिक तौर पर भी सवाल खड़ा करता है जिनकी छवि विवादों से जुड़ी रही है आपराधिक गुंडा रहा हो उसे इतनी बड़ी जिम्मेदारी कैसे दी जा सकती हैं स्थानीय लोगों के बीच भी यह चर्चा है कि आखिर कांग्रेस ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी ऐसे आपराधिक गुंडा बदमाश को क्यों सौंपी गई है, जिस पर पहले से विवादों का साया मंडरा रहा हो… हालांकि इस पूरे मामले में कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है…राजनीतिक गलियारों में अब यह मुद्दा तेजी से तूल पकड़ रहा है और आने वाले दिनों में इस पर सियासत और गरमाने की संभावना है


