Breaking
10 Feb 2026, Tue

आखिर क्यों दीनदयाल पांडे का नाम है सुर्खियों में, क्या छिटपुटिया नेता है सुर्खियों में रहने की वजह…

बलरामपुर: इन दिनों पूरे प्रदेश में धान खरीदी चालु है धान खरीदी में कई प्रकार की अनियमितताएं कई समिति केंदों में देखने को मिल रही है बलरामपुर जिले के सरना धान समिति केंद्र में भी कई अनियमितताएं देखने को मिली थी हमारे द्वारा अनियमिताओं की खबर भी प्रमुखता से दिखाया गया था खबर दिखाने के बाद दर्जनों किसान पत्रकार के पास फोन के माध्यम से सरना धान समिति केंद्र की अनियमितताएं बताया इन अनियमिताओं का जिम्मेदार आखिर क्यों दीनदयाल पांडे को कहा जा रहा है नाम न छापने के ऐवज में एक किसान ने आरोप लगाया की दीनदयाल पांडे किसानों से पैसे की मांग करता है अगर किसान पैसा न दे तो धान गिला बताकर रिजेक्ट करने की बात कहता है वहीं किसानों ने यह भी आरोप लगाया की अगर कोई किसान आवाज उठाए तो दीनदयाल पांडे अपनी पत्नी की नेतागिरी का दबदबा कायम करता है कई किसानों ने कहा की हम मजबूर है जो कहते है उसे करना पड़ता है फोन के माध्यम से किसान लगातार पत्रकार से वारदाना प्रभारी दीनदयाल पांडे के ऊपर कार्यवाही करवाने की मांग कर रहे है लेकिन पत्रकार आवाज उठाने के अलावा कर भी क्या सकता है अब देखना होगा की ऐसे कर्मचारी जो किसान के हक पर डाका डालकर जीवन यापन कर रहे है ऐसे कर्मचारी के ऊपर कार्यवाही कब तक होती है