Breaking
11 Feb 2026, Wed

रघुनाथ नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 22 नग अवैध मवेशी तस्करी का भंडाफोड़

बलरामपुर।
रघुनाथ नगर थाना की पुलिस ने अवैध मवेशी तस्करी पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 22 नग मवेशी से भरा ट्रक जब्त किया है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रक क्रमांक MP66G1778 में अवैध रूप से भैंसों की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी देवेंद्र ठाकुर ने पुलिस बल के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम केसारी में दबिश दी और ट्रक को पकड़ लिया।

पुलिस ने मौके से 22 मवेशी बरामद किए, जिनमें से 3 मवेशियों की मौत हो चुकी थी। इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों व हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया है। लोगों का कहना है कि रघुनाथ नगर क्षेत्र में लंबे समय से मवेशी तस्करी का धंधा चल रहा है, लेकिन कार्रवाई न के बराबर होती रही है।

लोगों ने उम्मीद जताई है कि इस बड़ी कार्रवाई के बाद तस्करों के हौसले पस्त होंगे और मवेशी तस्करी पर अंकुश लगेगा।

फिलहाल पुलिस ने तस्करों की पहचान का खुलासा नहीं किया है। मामले की गहन जांच की जा रही है और पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द पूरे तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।