Breaking
28 Mar 2026, Sat

क्या वारदाना प्रभारी दीनदयाल पांडे, सरना धान समिति केंद्र में दलाली का कार्य करता है


बलरामपुर: बलरामपुर जिले का सरना धान समिति केंद्र इन दिनों सुर्खियों में है अनियमिताओं से घिरे हुए इस धान समिति केंद्र के वारदाना प्रभारी दीनदयाल पांडे के ऊपर आरोप है की खुले आम दलाली का कार्य करता है व आरोप यह भी हैं की किसानों से पैसे की मांग करता है बताया जा रहा है की इसकी पत्नी सत्ताधारी पार्टी की छिटपुटिया नेता है नेतागिरी का दबदबा सरना धान समिति केंद्र में कायम कर रहा है दीनदयाल पांडे,कहने के लिए तो यह वारदाना प्रभारी है लेकिन यह सरना धान समिति केंद्र के हर घोटाले में सल्लिप्त है सरना धान समिति केंद्र में किसी भी किसान को समिति के द्वारा मजदूर नहीं दिया जा रहा है जबकि सरकार के नियमानुसार समिति के द्वारा किसानों को मजदूर देना अनिवार्य है वहीं दूसरी तरफ सरकार के नियमानुसार प्रत्येक बोरे में 40 kg 700 ग्राम धान समिति केंद्र को देना है लेकिन समिति केंद्र के द्वारा दबाव पूर्वक 41 kg 200 ग्राम धान लिया जा रहा है अगर किसी किसान के द्वारा इन बातों को समिति में रखा जाए तो दीनदयाल पांडे अपने पत्नी की छिटपुटिया नेतागिरी का दबदबा कायम करने लगता है सरना धान समिति केंद्र में किसान पूरी तरह से परेशान हो चुके है अब सरकार से न्याय की गुहार लगा रहे हैं