Breaking
28 Mar 2026, Sat

महीनों नहीं खुलता आंगनबाड़ी केंद्र, कार्यवाही करने के बजाय चोरी करने के लिए मौका देती है परियोजना अधिकारी कमलावती मरावी…

कोरवा जनजाति को राष्ट्रपति का दत्तक पुत्र कहा जाता है और इनके लिए प्रदेश सरकार तमाम सुख सुवधा व व्यस्था करने की दवा करती है लेकिन बलरामपुर जिले से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो सरकार के तमाम दावों की पोल खोलती नजर आ रही है दरअसल हम बात कर रहे है रघुनाथ नगर के पण्डो पारा आंगनबाड़ी केंद्र की वैसे तो इस आंगनबाड़ी में 20 से अधिक बच्चे पंजीकृत है जिनको पोषण आहार देकर सुपोषित करना रहता है लेकिन ये आंगनबाड़ी महीनों तक नहीं खुलता है जिससे परेशान होकर ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है ग्रामीणों का आरोप है कि  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राम पति सहायिका पुष्पा महीने में 1 बार पहुंचती है ऐसे में महिला बाल विकास नौनिहाल मासूम पण्डो जनजाति के बच्चों के निवाला में डाका डाल रही है आंगनबाड़ी के नहीं खुलने से नौनिहाल बच्चों को पोषण आहार नहीं मिल रहा है ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि शासन द्वारा दिए जाने वाले पोषण आहार और सुखा राशन को घर ले जाती है ऐसे में ग्रामीण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका पर खासा आक्रोशित हैं और कठोर कार्यवाही की मांग कर रहे है
वहीं मामले में लेकर परियोजना अधिकारी रघुनाथ नगर कमलावती मरावी से बात की गई तो उन्होंने साफ तौर पर यह कहा की जांच नहीं करेंगे एक मौका दिया गया है ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि परियोजना अधिकारी रघुनाथ नगर के सह पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका नौनिहालों के पोषण आहार पर डाका डालते आ रहे है अगर कोई वीडियो सार्वजनिक होता है या ग्रामीण शिकायत करते है तो उसके उच्च अधिकारी उनके कारनामों पर पर्दा डाल देते हैं ऐसे भ्रष्ट अधिकारी दोषी लोगों को बचाते आयेंगे तो सरकार की योजना धरातल पर कैसे पहुंच सकेगी