बलरामपुर।
उत्तरप्रदेश के बाद अब समाजवादी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में भी अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। आज दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं भारत के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर बलरामपुर जिले में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला अध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में रघुनाथनगर सहित पूरे जिले में नेताजी की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि—
“अब समाजवादी पार्टी को बलरामपुर में और अधिक विस्तार और मजबूती देना हमारी प्राथमिकता है। आने वाले विधानसभा चुनाव में बलरामपुर जिले की तीनों सीटें समाजवादी पार्टी के खाते में होंगी।”
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष जवाहर सिंह, शंखु यादव, राम प्रसाद यादव, अयोध्या यादव, प्रदीप यादव, रामल्लु यादव, लोकेश्वर पाल,कंचन लाल साहू ,जाहिद आलम,सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस श्रद्धांजलि सभा के बहाने कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश भी देखने को मिला, जिसने साफ कर दिया कि अब समाजवादी पार्टी छत्तीसगढ़ की राजनीति में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी में है।




