Breaking
11 Feb 2026, Wed

वनपरिक्षेत्र रामानुजगंज के चुमरा बीट में बड़ी कार्रवाई – 11 अवैध मकान ध्वस्त कर वनभूमि को कराया गया मुक्त…

बलरामपुर, 24 मई 2025/ वनमण्डलाधिकारी श्री आलोक कुमार बाजपेयी के निर्देशन में वन विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रामानुजगंज वनपरिक्षेत्र के सर्किल विजयनगर, बीट चुमरा के वन कक्ष क्रमांक पी-3461 में अतिक्रमित वनभूमि को मुक्त कराया।

यह वनभूमि लंबे समय से अवैध रूप से कब्जे में थी, जहां पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा 11 पक्के मकान निर्माण किए गए थे। संबंधित व्यक्तियों को पूर्व में कारण बताओ नोटिस जारी कर दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा गया था। वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 80(अ) के तहत कानूनी नोटिस जारी किया गया।

अतिक्रमण करने वालों में शामिल थे:

1. असगर वल्द वली मोहम्मद
2. इब्राहिम वल्द वली मोहम्मद
3. इस्माईल वल्द वली मोहम्मद
4. आबिद वल्द वली मोहम्मद
5. उख्तार वल्द वली मोहम्मद
6. मंसूर खान वल्द इदरिस खान
7. संतोष गुप्ता वल्द नरायण गुप्ता
8. नेयाजुद्दीन वल्द ईदरीस
9. राजामुन्ना वल्द रामनाथ
10. रामशरण वल्द सोमारू खैरवार
11. रघुनन्दन वल्द नधीरा (सभी निवासी ग्राम चुमरा)

कार्रवाई में सम्मिलित अधिकारी एवं दल:

उप वनमण्डलाधिकारी बलरामपुर श्री संतोष कुमार पाण्डेय

प्रशिक्षु ए.सी.एफ. श्री विकास निकुंज

वन परिक्षेत्राधिकारी रामानुजगंज श्री निखिल सक्सेना

वनपरिक्षेत्राधिकारी चान्दो श्री अमूल रतन राय

बलरामपुर, वाड्रफनगर, धमनी, चान्दो के वन अमला

जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की टीम

इस संयुक्त अभियान में 11 अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर वन भूमि को अतिक्रमणमुक्त किया गया।

वनमण्डलाधिकारी श्री बाजपेयी का सख्त संदेश:
“वनभूमि पर अवैध कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में इस प्रकार के मामलों में और भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी।”