Breaking
28 Mar 2026, Sat

सटीक खबर न्यूज के संपादक अवधेश जायसवाल क्रांतिकारी पत्रकारिता की मिसाल…

सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में जब भी निर्भीक और जनपक्षीय पत्रकारिता की बात होती है, तो अवधेश जायसवाल का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। वे सटीक खबर न्यूज के संपादक हैं और अपनी बेबाक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

अवधेश जायसवाल ने पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम बनाया है। उन्होंने कई बार सत्ता और व्यवस्था की खामियों को उजागर कर आम जनता की आवाज़ को बुलंद किया है। भ्रष्टाचार, सामाजिक अन्याय और प्रशासनिक लापरवाही जैसे मुद्दों पर उन्होंने बिना किसी भय के लेखनी चलाई है जिसके कारण उनको एक बार जेल भी जाना पड़ा था और कई फर्जी FIR भी कराया गया।

उनकी पत्रकारिता ने न सिर्फ जनमानस को जागरूक किया, बल्कि जिम्मेदारों को भी जवाबदेह बनाया है। इसी वजह से उन्हें सरगुजा के क्रांतिकारी पत्रकारों में गिना जाता है।

सटीक खबर न्यूज के माध्यम से वे आज भी जमीनी स्तर की खबरों को सामने लाकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मज़बूत कर रहे हैं।