Breaking
11 Feb 2026, Wed

सटीक खबर” का बड़ा असर: मानव तस्करी का खुला राज!
सालों से लापता 107 लोगों को पुलिस ने ढूंढ निकाला, लौट आई 107 परिवारों की खुशियां

सरगुजा जिला (अंबिकापुर):”सटीक खबर” की पड़ताल और सटीक रिपोर्टिंग ने एक बार फिर साबित किया कि पत्रकारिता सिर्फ खबर नहीं, बदलाव का माध्यम भी हो सकती है। जिले में मानव तस्करी और वर्षों से लापता लोगों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद अब इसका बड़ा असर सामने आया है।

इस खबर पे हुआ असर…

👉 खबर के बाद हरकत में आई पुलिस प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलेभर से 107 सालों से लापता लोगों को खोज निकाला है, जिन्हें उनके परिजनों को सकुशल सौंपा गया। इनमें 82 महिलाएं और 25 पुरुष शामिल हैं।

यह पुलिस और समाज दोनों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, वहीं 107 परिवारों के चेहरों पर लंबे समय बाद मुस्कान लौट आई है।

🔍 कहां से मिले ये लापता लोग? – थाना वार विवरण:

कोतवाली अंबिकापुर – 21

गांधीनगर – 05

सीतापुर – 10

लखनपुर – 17

उदयपुर – 06

बतौली – 08

दरिमा – 12

कमलेश्वरपुर – 03

मणिपुर – 16

लुण्ड्रा – 08

धौरपुर – 01
👉 कुल: 107 लापता व्यक्ति सुरक्षित बरामद

🔸 मानव तस्करी पर लगाम की कोशिश:

पुलिस की इस कार्रवाई से यह साफ है कि जिले में मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध लंबे समय से पनप रहे थे, जिन पर अब शिकंजा कसना शुरू हो चुका है। कई लापता महिलाएं काम के बहाने बाहरी राज्यों में भेज दी गई थीं, जिनका अब रेस्क्यू किया गया।

अब भी जारी है तलाश:

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभी भी दर्जनों ऐसे मामले बाकी हैं, जिनमें लोग अब भी लापता हैं। मानव तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है।

“सटीक खबर” की भूमिका रही अहम:

जिस खबर को सालों से नजरअंदाज किया जा रहा था, उसे प्रमुखता से उठाकर “सटीक खबर” ने प्रशासन को जगाने का काम किया। इसके बाद शुरू हुई एक विशेष मुहिम, जिसका परिणाम 107 घरों में लौटती खुशियों के रूप में सामने आया।

सटीक खबर” का उद्देश्य सिर्फ खबर देना नहीं, समाज में बदलाव लाना है — और यह रिपोर्ट उसी बदलाव की मिसाल है।